उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट…

खबर शेयर करें

पंत व चुफाल में से किसकी लगेगी लाटरी

समाचार सच, हल्द्वानी (धीरज भट्ट)। त्रिवेन्द्र सिंह सरकर के मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट से सियासी गलियारों में यह बात चर्चाओं में तैर रहीं है कि मंत्रिमंडल विस्तार में चन्द्रा पंत या बिशन सिंह चुफाल में से किसकी लाटरी लगेगी।
गौरतलब है कि कि रावत सरकार में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार की शीघ्र ही संभावना जतायी जा रही हैं। इसमें शामिल होने वाले सियासतंदा के बारे में भी चर्चायें शुरू हो गयी हैं। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा पिथौरागढ़ के प्रतिनिधियों का नाम चर्चाओं में शुमार है। विशेषकर प्रकाश पंत की मौत के बाद यहां का प्रतिनिधित्व शून्य हो गया है।

वर्तमान में पिथौरागढ़ की तीन सीटों में दो सीटों पर डीडीहाट व पिथौरागढ़ पर भाजपा का कब्जा हैं। पूर्व में पिथौरागढ़ के विधायक प्रकाश पंत रावत सरकार में वित्त के अलावा भारी भरकम मंत्री पद संभाले हुए थे। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी चन्द्रा पंत यहां से विधायक निर्वाचित हुई। भाजपा उनके दावे को हलके में नहीं ले रही है। क्योंकि उनके पति प्रकाश पंत उत्तराखण्ड की अंतरिम विधानसभा अध्यक्ष व खंडूरी तथा त्रिवेन्द्र सिंह सरकार में मंत्री रह चुके है। वहीं डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल का दावा भी मजबूत माना जा रहा है। वे खंडूरी और निशंक सरकार में मंत्री रह चुके हैं, तथा डीडीहाट से लगातार भाजपा का परचम फहराते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं होली के दिन करने वाले 3 सबसे आसान और प्रभावी उपाय

समीकरणों को भी साधना होगा
हल्द्वानी। मंत्रिमंडल विस्तार में सीएम को क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधने की चुनौती होगी। जहां गढ़वाल व कुमाऊं के बीच संतुलन बनाना होगा। वहीं पहाड़ के दुर्गम जिलों को भी मंत्रिमंडल में स्थान देने की अपेक्षा होगी।

महिलाओं का प्रतिनिधित्व असमान
हल्द्वानी। एक तरफ सरकार महिलाओं में सशक्तिकरण की बात कर रही हैं। वहीं मंत्रिमंडल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अभी तक समान नहीं रहा है। राज्य बनने के बाद अभी तक महिलाओं का प्रतिनिधित्व देखा जाये तो डॉ0 इन्दिरा हृदयेश, बीना महाराना व रेखा आर्या आदि मंत्री रह चुकी हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440