अनियंत्रित होकर कार गिरी खाई में, युवक की मौत, साथी गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीती देर रात यहां हल्द्वानी- भीमताल मार्ग पर एक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गयी जबकि साथी की हालत भी गंभीर बता जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर परिजनों को सौंप दिया है। सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मदनपुर गौलापार निवासी 27 वर्षीय शुभम बसेड़ा पुत्र जगदीश बसेड़ा 12 जनवरी बुधवार को अपने दोस्त नमन चुफाल के साथ भीमताल गया हुआ था। देर रात्रि वापस लौटने के दौरान उनकी कार सलड़ी के पास अनियंत्रित हो गई और करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में शुभम व नमन बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला और उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई। जबकि नमन की हालत चिकित्सक गंभीर बता रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें -   २७ फरवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440