कोरोना गीत ‘‘हे धारी माँ सुन ले मेरी पुकार’’ का हुआ विमोचन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। लोक गायक व भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित दो गीतों का विमोचन आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश संगठन मंत्री भाजपा अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री भाजपा राजेन्द्र भण्डारी और प्रदेश महामंत्री भाजपा कुलदीप के द्वारा किया गया।
लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित गढ़वाली कोरोना गीत का शीर्षक ‘‘हे धारी माँ सुन ले मेरी पुकार’’ है। जिसमे माँ धारी देवी का आह्वान करके कोरोना जैसे संक्रमण से मानव जाति की रक्षा का आह्वान किया गया है। लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित दूसरा गीत देश के वीर सैनिकों को समर्पित है जो कि चीनी सेना द्वारा किये गए कृत्य पर आधारित है, जिसका शीर्षक ललकार है। लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित गीतों को यूट्यूब पर त्रिलोक जेंधारी ऑफिशल चौनल पर भी सुना जा सकता है। लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा इससे पूर्व में भी अपनी रचनाओं से प्रशंसा बटोरी है जो लोक सभा चुनाव के दौरान गढ़वाली गीत अब की बार दुबारा भाजपा सरकारा थी।

यह भी पढ़ें -   ब्रेंकिग न्यूजः हल्द्वानी के सुभाष नगर में फायरिंग से सनसनी, नगर निगम इंस्पेक्टर के घर पर हमला-आरोपी हिरासत में

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440