समाचार सच, हल्द्वानी। निजी शिक्षण संस्थान एवं मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक कर कोरोना वायरस बचाव के उपाय बताए।
निजी शिक्षण संस्थान एवं मेडिकल कॉलेज के छात्र तिकोनिया में एकत्र हुए। जहां से उन्होंने जागरूकता रैली निकाली। उनके हाथों में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता वाली तख्तियां थी। रैली एसडीएम कोर्ट पहुंची। जहां एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से महामारी कोरोना के बारे में पांच उपाय बचाव के बताए गए। बताया गया कि किसी व्यक्ति से हाथ न मिलाएं हाथों को हैंडवाश एवं साबुन से साफ करें। भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर रहें साथ ही सभी को जागरूक किया गया कि आसपास साफ सफाई रखें, यदि कोई व्यक्ति बीमार होता है या लगातार खांसी जुकाम गले में दर्द या बुखार आए तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना चेकअप कराएं। इस दौरान एसडीएम विवेक राय के द्वारा नुक्कड़ नाटक को बहुत सराहा। साथ ही उन्होंने अपील की गई है कि वह जन जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी कर अपना सहयोग प्रदान करें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















