दंपत्ति ने साथियों के साथ की सैलून में तोड़फोड़, संचालिका को दी जान से मारने की धमकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दंपत्ति ने साथियों के साथ सैलून में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं संचालिका को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नैनीताल रोड में हाईडिल गेट के पास सैलून चलाने वाली सीमा का कहना है कि बीते दिवस उसके सैलून में घुसकर हिमानी नामक महिला गाली गलौज करने लगी। आरोप है कि इस बीच महिला ने कार सवार अपने पति समेत आधा दर्जन लोगों को भी बुला लिया और खुद को पुलिस कर्मी बताकर उसे उठवाने व जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने उसके पार्लर में तोड़फोड़ भी की। जाते-जाते आरोपी से यह धमकी दे गये कि वह पुनः आकर पार्लर में तोड़फोड़ करेंगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440