कुमाऊं में रेलखंड पर विद्युतीकरण का सपना साकार, भोजीपुरा-लालकुआं के बीच दौड़ी इलेक्ट्रिक रेल इंजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। उत्तराखंड के कुमाऊं में रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों का रेलखंड पर विद्युतीकरण का सपना साकार हो गया है। भोजीपुरा से लालकुआं के बीच रेलखंड पर विद्युतीकरण के बाद ट्रेन गति का परीक्षण किया। मंगलवार की रात करीब 10 बजे रेलवे संरक्षा आयुक्त लतीफ खान लालकुआं स्टेशन पहुंचे और 65 किमी ट्रैक का ट्रायल सफल रहा। इलेक्ट्रिक रेल इंजन लालकुआं से भोजीपुरा लगभग 48 मिनट में पहुंची। इस दौरान ट्रेन को 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाया गया।

मंगलवार की रात को रेल सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान एवं मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के साथ आज इज्जतनगर मंडल के भोजीपुरा-लालकुआं रेल खंड के विद्युतीकरण के पश्चात् विशेष निरीक्षण ट्रेन द्वारा गहन निरीक्षण किया। इसके पश्चात् श्री खान ने लालकुआं- भोजीपुरा तक गति परीक्षण भी किया। निरीक्षण स्पेशल ने लालकुआं से भोजीपुरा लगभग 65 किमी की दूरी 48 मिनट में तयकर पहुंची। आपको बता दें कि विद्युतीकरण का कार्य माह सितम्बर, 2021 में प्रारम्भ किया गया था और इसकी अनुमानित लागत रु. 72 करोड़ है। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने भोजीपुरा-लालकुआं रेल खंड के मध्य पड़ने वाले भोजीपुरा, देबरनियाँ, बहेड़ी, किच्छा, पंतनगर, लालकुआं रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध स्टेशन मास्टर पैनल, पैदल उपरिगामी पुल, कर्व, समपारोें, पुलों, सब स्टेशन पॉवरों, टॉवर वेगन शेड, ओ.एच.ई. डिपो का गहन निरीक्षण किया।

इस दौरान दौरान पूर्वाेत्तर रेलवे, मुख्यालय गोरखपुर से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ए.के. शुक्ला, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर ओ.पी. सिंह, कार्यकारी निदेशक (इरकॉन) डॉक्टर सुभाष चंद्र मुख्य महाप्रबंधक (इरकान) विमल किशोर नागर, महाप्रबंधक (इरकान) संजीव कुमार सहित इरकान एवं मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 12.20 ग्राम स्मैक के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440