समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के टीपीनगर पुलिस चौकी स्थित पैट्रोल पंप में एक कार सवार टंकी फुल कराने के बाद बिना पैसे दिये फरार हो गया। इस मामले में पंप संचालक ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रांसपोर्ट चौकी स्थित फ्रेंड्स फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप संचालक मदन मोहन जोशी द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा गया है कि उनके पंप में बीते देर रात एक कार चालक कार की टंकी फुल कराकर चलता बना। और काले रंग की बताई गई है। पेट्रोल पंप के स्वामी मदन मोहन जोशी ने ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी। कि सूचना मिल रही है कि यह व्यक्ति हल्द्वानी के कई पेट्रोल पंपों में इस तरह की वारदात कर चुका है। उन्होंने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



