टैम्पो चालक ने युवतियों के साथ की अश्लील हरकतें, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक टैम्पो चालक के खिलाफ युवतियों से अश्लील हरकतें करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टैम्पो चालक की तलाश कर रही है।

हीरानगर चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी के अनुसार कालाढूंगी रोड में गुरूद्वारे के पास एक टैम्पो चालक ने युवतियों के साथ अश्लील हरकतें की। इसकी वीडियो वायरल होने की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने जब मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची तो टैम्पो संख्या यूके 04टीबी-2184 का चालक दो युवतियों की तरफ अश्लील इशारे करता पाया गया। जब एक अन्य युव‌ती उनकी मदद को आगे आने लगी तो चालक टैम्पो लेकर फरार हो गया। इस मामले में चौकी प्रभारी की ओर से टैम्पो चालक के खिलाफ कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस टैम्पो नंबर की मदद ले रही है।

यह भी पढ़ें -   ऊर्जा निगमों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: UPCL-UJVNL के एमडी हटे, नए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440