सहेली से मिलने गई लड़की के वापिस न आने पर परिजन ने कराया मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सहेली से मिलने की बात कहकर निकली युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। चार दिन बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। थक हारकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। आदर्श नगर, मुखानी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री श्रेया बीती 19 मार्च की शाम घर से अपनी सहेली से मिलने की बात कहकर निकली। लेकिन इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। इस पर उसकी ढूंढखोज शुरू की गई। यहां तक कि रिश्तेदारी के अलावा उसकी सहेलियों में भी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा और पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।

मुखानी थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। इधर परिवारजनों को युवती की अनिष्ट की आशंका सता रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440