समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। भैया दूज के मौके पर दून में ये पर्व हर्षाेल्लास से मनाया गया। भाई विशेष रूप से इस त्योहार को मनाने के लिए अपनी बहनों के यहां गए। बहनों ने भाई के हाथ पर कलावा बांधा और तिलक लगाकर का अभिनंदन किया। उन्हें तरह तरह के पकवान परोसे। उनकी लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार दिए और आशीर्वाद दिया। पारिवारिक लोगों के मेल मिलाप से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैल रही थी।
देश के कई जगहों पर आज आज भी भाईदूज का त्योहार मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन की तरह भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का त्योहार दीपावली के बाद मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। भाईदूज को यम द्वितीया के नाम से जाना जाता है। भाईदूज के त्योहार के मौके पर बहनें अपने भाईयों को तिलक लगाते हुए उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत, सुख-समृद्धि और अच्छे भाग्य की कामना करती हैं। इस बार भाईदूज की तिथि को लेकर पंचांग में भेद है जिसके कारण कहीं पर कल 26 अक्टूबर को भाईदूज मनाया गया तो कहीं पर आज 27 अक्तूबर को भाई दूज का त्योहार मनाया गया। द्वितीय तिथि दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर समाप्त हो गई थी। इस तरह से दो दिन द्वितीया तिथि होने की वजह से कई जगह पर आज भी भाई दूज का त्योहार मनाया गया।
राज्य में भी भाईदूज पर्व का विशेष महत्व है इस दिन बहनें अपने भाई को च्यूणा रोली चावल से तिलक कर उसकी लम्बी आयु की कामना करती है। इस अवसर पर भाई बहनों को कुछ न कुछ भेंट के रूप में प्रदान करता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाई दूज के त्योहार पर भाई अपनी बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करते है फिर बहनें उनको तिलक लगाती हैं। इसके अलावा धार्मिक मान्यता के अनुसार भाई दूज या यम द्वितीया के दिन भाई-बहन साथ-साथ यमुना नदी में स्नान करने का बहुत महत्व है। इस दिन भाई-बहन हाथ पकड़कर यमुना में डुबकी लगाते हैं। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से यम के द्वार से पार होता है और पापों से मुक्ति मिलती है।
बहनों की थाली में इस दिन कलावा, रौली, अक्षत, नारियल, मिठाई और दीपक होना चाहिए। इस दिन बहन के घर भोजन करने और उसे भेंट देकर खुश करने से भाई के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













