4 मार्च को भराड़ीसैण विधानसभा में रहेगा उत्सव का माहौल : प्रेम चंद अग्रवाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, भराड़ीसैंण। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि 4 मार्च 2020 को प्रदेश सरकार द्वारा गैरसैण (भराड़ीसैंण) ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित की गई थी। प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर 4 मार्च को विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संध्या के समय 1101 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। श्री अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का सपना था कि प्रदेश की राजधानी गैरसैंण होनी चाहिए सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में विगत 1 वर्ष पूर्व घोषणा की थी और इसी के अनुरूप भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का संचालन भी किया जा रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा है कि यह संयोग ही है कि 4 मार्च को प्रदेश सरकार का बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि 4 मार्च को भराड़ीसैण विधानसभा में उत्सव का माहौल रहेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में तिकोनिया वाइन शॉप में भीषण अग्निकांड, रातोंरात राख हुआ करोड़ों का स्टॉक

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440