अंगीठी बनी काल… ठंड से बचने के लिए जलाई थी आग, कमरे में मिली 3 मजदूरों की लाशें

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल में अंगीठी के जहरीले धुएं से दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड उच्च न्यायालय परिसर में चल रहे किसी निर्माण कार्य में उत्तर प्रदेश के मजदूरी पर लगे हुए थे। इन तीनों युवकों से उनके परिजनों का दो दिन से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इस पर उन्होंने उनके ठेकेदार से संपर्क किया। ठेकेदार सोमवार देर रात्रि उनके कक्ष में गया तो तीनों बेहोश पड़े थे। तीनों को रात्रि करीब एक बजे बीडी पांडे जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों 21 वर्षीय राजकुमार व 24 वर्षीय अवनीश को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

दोनों बदायूं, उत्तर प्रदेश के निवासी बताये गये हैं जबकि तीसरे गंभीर स्थिति में मिले युवक की पहचान उसके आधार कार्ड से 21 वर्षीय मोहिंदर देव निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य दो युवकों के शव मोर्चरी में रखवा दिये गये हैं। इधर मंगलवार को एसटीएच हल्द्वानी के पीआरओ आलोक उप्रेती ने बताया कि तीसरे युवक मोहिंदर ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440