गलगल का फल स्वाद में हल्का सा खट्टा होता है जानिए इसके सेवन करने से बढ़ती है इम्यूनिटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गलगल को नींबू प्रजाति का फल माना जाता है। पहाड़ी इलाकों में पाए जाने वाले गलगल को कई तरह से खाया जाता है। इसके रस का इस्तेमाल कई तरह की डिशेज में खटास के लिए किया जाता है। गलगल के फल का अचार भी खाया जाता है। पहाड़ी इलाकों में गलगल का अचार ज्यादा प्रचलित है। गलगल का फल स्वाद में खट्टा होता है और इसके छिलके में हल्की कड़वाहट होती है।

गलगल के फायदे-

  1. गलगल में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से आंखों की सेहत अच्छी रहती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं।
  2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ये फल फायदेमंद माना जाता है।
  3. जिन लोगों में आयरन की कमी होती है उनके लिए इस फल का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
  4. हाजमे को दुरुस्त करने के लिए लोग गलगल का सेवन करते हैं।
  5. जिन लोगों को गैस की समस्या होती है, उनके लिए गलगल का फल मददगार माना जाता है।
  6. हाई बीपी के मरीजों को गलगल का सेवन करना चाहिए, इसके सेवन से बीपी को कंट्रोल रखा जा सकता है।
  7. गलगल एक खट्टा फल और इसमें मौजूद पोषक तत्घ्व हार्ट हेल्थ बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  8. वजन कम करने के लिए आप कैलोरीज की मात्रा कम करना चाहते हैं, तो गलगल का सेवन करें। इसमें फाइबर मौजूद होता है।
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'

स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है गलगल

गलगल में विटामिन सी मौजूद होता है। त्वचा में एजिंग साइन्स कम करने के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है। त्वचा को जवां बनाए रखने में ये फल फायदेमंद होता है। जिन लोगों को पिगमेंटेशन की समस्या है, उनके लघ्एि भी इस फल का सेवन फायदेमंद है। बालों की मजबूती के लिए गलगल का फल लाभदायक होता है। गलगल एक खट्टा फल है और खट्टे फल में कोलाजन बढ़ाने वाले गुण होते हैं जिससे बाल लंबे और घने हो सकते हैं।

गलगल का सेवन कैसे करें?

  • गलगल के फल के रस को आप किसी डिश में मिलाकर खा सकते हैं, जैसे पोहा या उपमा। इसका अचार भी बनाया जाता है।
  • गलगल के फल को मुरब्बा, चटनी, शरबत बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसका सेवन करने का सही समय सुबह का वक्त होता है। डॉक्टर सुबह ही खट्टे फल को खाने की सलाह देते हैं। लेकिन ध्यान दें कि अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है, तो खाली पेट गलगल का सेवन न करें।
  • इसका सेवन करने के तुरंत बाद पानी न पिएं, इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • आप गलगल के फल को एक हफ्ते में ही इस्तेमाल कर लें क्योंकि इसके जल्दी खराब होने का डर रहता है।
  • आप फ्रिज में गलगल को एक हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें -   अब हर घर में गूंजेगा भारत माता का जयघोष! नैनीताल की प्रियंका जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिलाओं में जगाएंगी राष्ट्रभक्ति की अलख

गलगल खाने के नुकसान भी हैं?-

  • गलगल के फल में जल्दी फंगस लग सकती है इसलिए इसे खरीदकर तुरंत इस्तेमाल कर लें।
  • गलगल में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसके ज्यादा सेवन से पेट में दर्द या डायरिया की समस्या हो सकती है।
  • आंखों में गलगल का रस चले जाने से जलन हो सकती है।
  • जिन लोगों को हार्टबर्न की समस्या है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गलगल में पोटैशियम की मात्रा भी ज्यादा होती है, अधिक पोटैशियम का सेवन सबके लिए अच्छा नहीं होता। लेकिन बीपी रोगियों के लिए पोटैशियम वाले फलों का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • कुछ लोगों को इसमें मौजूद खटास के कारण एसीडिटी या अपच की समस्या हो सकती है।
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440