समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी ने अपनी सभी 353 इकाइयों को स्पष्ट आग्रह किया कि वे अपने अपने शहर, महानगर, कस्बे में खाद्यान्न व अन्य आवश्यक वस्तुओ की वितरण व्यवस्था पर अपनी पैनी नज़र रखें और किसी प्रकार की जमाखोरी, मुनाफाखोरी करने वालों को चिन्हित कर सूची हमें भेजें और ऐसे आपदा में कोई भी व्यापारी व्यापार आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसे देशद्रोही मानते हुए संगठन से बाहर किया जायेगा। साथ ही तथाकथित व्यक्ति के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।
उक्त बात यहां शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा एवं महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने बयान संयुक्त रूप से जारी किया है। उनका कहना है कि व्यक्तव्य में कहा कि व्यापार मंडल की विभिन्न इकाइयों ने देश की हर आपदा में अग्रणी भूमिका निभाई है एवं सामाजिक दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से हमेशा किया है।
संगठन के मुखिया के तौर पर नवीन वर्मा ने प्रदेश मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि मानव जीवन को प्राथमिकता से दृष्टिगत् करते हुए हमें अपने प्रदेश में एक सप्ताह का पूरा लाक डाउन लेना चाहिए। जिसमें दूध, ब्रेड एवं मेडिकल सुविधाओं को सम्पूर्ण लाक डाउन से मुक्त किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि 21 घंटे लाक डाउन के बाद छूट के 3 या 6 घंटे कुछ सारी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।
इधर उपरोक्त मांग का समर्थन करते हुए प्रमोद गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष एन सी तिवारी, राजेश अग्रवाल, विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पाण्डे, दिनेश डोभाल, अश्विनी छावडा, सुरेश बिष्ट ने भी उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री से एक सप्ताह तक सम्पूर्ण लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने की मांग की।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


