जयपुर राजस्थान में बढ़ाया उत्तराखंड का मान, नीरज मिश्रा को मिला अखंड भारत सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री सत्यइंदिरा फाउंडेशन जयपुर राजस्थान द्वारा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 14 वी जन्म वर्षगांठ पर आयोजित अखंड भारत सम्मान समारोह में उत्तराखंड के नीरज मिश्रा को अखंड भारत सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिल्प कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला। आपको बता दें कि नीरज मिश्रा पिछले 12 साल से शिल्प कला के क्षेत्र में कार्य कर रहे है।
श्री सत्यइंदिरा फाउंडेशन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. स्मृति सारस्वत ने बताया वे अभी तक लगभग 500 से अधिक अवशिष्ट पदार्थों पर काम कर चुके है और 4000 से अधिक चीज़े तैयार कर चुके है। उन्होंने बताया कि श्री सत्यइंदिरा फाउंडेशन द्वारा हर साल इस अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और देश के अलग अलग जगह से कलाकारों को उनके क्षेत्र में किए जा रहे हैं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया इस साल देश के अलग अलग राज्यों से अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लगभग 100 लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह संस्था पिछले कई सालों से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाल विकास के लिए कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें -   लिव-इन कपल्स को भी मिल सकती है शादीशुदा की मान्यता, जनगणना में सख्ती के निर्देश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440