हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय की सफाई कर्मी महिला का पति फांसी के फंदे में झूला, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के एक निजी अस्पताल में सफाई का कार्य करने वाली महिला के पति ने अपने घर पर फांसी के फंदे में झूल कर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार वारसी कॉलोनी टनकपुर रोड निवासी 35 वर्षीय एहसान पुत्र इस्लाम ने बीते सोमवार की रात को अपने कमरे में लगे पंखे के कुंडे में फांसी का फंदा लगा कर मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी का पता तब चला जब उनकी पत्नी रहीला जो निजी अस्पताल में रात्रि ड्यूटी में गयी थी। किसी काम को लेकर उसने जब रात किसी काम से एहसान को फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर उसने अपने भतीजे से उसे देखने को कहा। जब एहसान का भतीजा घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गये। उसने देखा कि चाचा का शव पंखे के कुंडे से झूल रहा था। आनन-फानन में उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। इससे परिवारजनों में कोहराम मच गया। शोरगुल सुन आस-पास के लोग वहां पहुंच गये और उसे फंदे से नीचे उतारकर आपातकालीन 108 सेवा की मदद से डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्तपाल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। बताया जा रहा है मृतक नशे का आदी था और उसकी 8 वर्षीय पुत्री भी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन का फैसला
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440