कुमाऊं के सबसे बड़े इस अस्पताल में नहीं है सर्जिकल उपकरण…

खबर शेयर करें

-मरीज व उनके तीमारदार हो रहे परेशान
-शिकायत पर सीएम के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने 15 के भीतर टेंडर प्रक्रिया कराने के निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े चिकित्सालय डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में करीब एक वर्ष से सर्जिकल उपकरण की खरीद नहीं हो पाई है। जिस कारण मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को जब उक्त मामले की शिकायत पर मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट को मिली तो उन्होंने कॉलेज प्राचार्य को 15 दिन के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

ज्ञात हो कि डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय कुमाऊं का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां हल्द्वानी नगर के साथ ही कुमाऊं के शहरों-गांवों के अलावा उत्तर प्रदेश के कई शहरों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज अपना उपचार कराने पहुंचते हैं। लेकिन इन दिनों चिकित्सालय में सर्जिकल उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। सर्जिकल उपकरण न होने से आयुष्मान व बीपीएल कार्ड धारक मरीजों को बाजार से मनमाने दामों में इम्पलान्ट खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। सर्जिकल उपकरण उपलब्ध न होने की वजह चिकित्सालय में टेंडर प्रक्रिया का बाधित होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   रोजी-रोटी कमाने निकले दीपक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच ऑपरेशन के लिए चाहिए लाखों रुपये; मां ने समाज से लगाई मदद की गुहार

सूत्रों से पता चला है कि करीब एक वर्ष से अस्पताल में सर्जिकल उपकरणों की खरीद नहीं हो पाई है। जिसके चलते मरीजों को जहां उपचार कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उन पर बाहर से सर्जिकल उपकरण खरीदने से आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। मरीजों व उनके तीमारदारों द्वारा मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट से उक्त मामले की शिकायतें की गई। जिस पर उन्होंने मामले को काफी गंभीरता लेते हुए अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि अस्पताल में सर्जिकल उपकरण की खरीद न होना गंभीर विषय है। इससे मरीजों को परेशानी के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ रहा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ सीपी भैसोड़ा को निर्देश दिये हैं कि वह अस्पताल में सर्जिकल उपकरण खरीदने के लिए टेंडर की प्रक्रिया 15 दिन के अंदर पूर्ण कर लें।

यह भी पढ़ें -   पर्यावरणविद् डॉ. आशुतोष पंत के 500 पौधों के सहयोग से हरियाली का महाअभियान, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय बनेगा 'ग्रीन कैंपस' का मॉडल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440