लॉक डाउन में 24 मार्च को प्रातः 7 से 10 बजे तक खुलेंगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें

खबर शेयर करें

-एटीएम एवं बैंक भी खुले रहेंगे
-राज्य सरकार के समस्त सरकारी कार्यालय भी रहेंगे बंद रहेंगे
-सीएम ने दिये लॉकडाऊन को सख्ती से लागू करने के निर्देश

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में लॉक डाउन के चलते 24 मार्च को प्रातः 7 से 10 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी और एटीएम एवं बैंक भी खुले रहेंगे। जबकि आवश्यक सेवाओं को छोड़ राज्य सरकार के समस्त सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य व जनता की भलाई को देखते हुए उक्त निर्णय लेते हुए राज्य के समस्त जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देर्शित किया है कि वे अपने-अपने जनपद में लॉक डाउन को सख्ती लागू करें। सीएम रावत में एक बार फिर जनता से कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने अपने घरों में ही बने रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -   22 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उन्होंने कहा कि पूर्वाहन दस बजे बाद पूर्ण रूप से लॉक डाउन का पालन करते हुए प्राइवेट वाहनों को भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। एटीएम एवं बैंक भी खुले रहेंगे। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य सरकार के सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। समीक्षा के बाद यही प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिल रही है कि मार्केट बंद रहने के बावजूद कुछ लोग सड़कों पर आ रहे हैं, यह बहुत ही भयावह स्थिति की ओर ले जा सकता है।

उनका कहना है कि कोरोना वायरस के संबंध में अधिकारियों के माध्यम से लगातार अपडेट ली जा रही है। समाज से भी इसमें सुझाव लिए जा रहे हैं। समाज एवं बुद्धिजीवियों से लगातार इसमें सख्ती करने के सुझाव आ रहे हैं। उन्होंने लॉक डाउन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा जीवन तभी सुरक्षित रह सकता है, जब हम सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। हम लगातार समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टीवी एवं रेडियो के माध्यम से लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं कि इसमें सावधानी ही बचाव है। उन्होंने सभी से खुद को अपने परिवार को अपने सगे संबंधियों को सुरक्षित रखने के लिए इस लॉक डाउन का सहयोग करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें -   22 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440