समाचार सच, हल्द्वानी। श्री गिर्राज जी सेवा संगत के सेवादारों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बाजार खुलने का समय सुबह 7 बजे से सायं 4 बजे तक निर्धारित करें तथा उसके पश्चात पूरे क्षेत्र में सेनेटाइजर का छिड़काव करें उक्त बीमारी को फैलने से रोंके। उन्होंने कहा कि चूंकि इस समय बाजार में बरसात के चलते वैसे भी दुकानदारी कम ही हो रही है और आने वाले त्यौहारों को देखते हुए यह कदम उठाना अति आवश्यक है जिससे इस महामारी पर काबू पाया जा सके। सेवादारों में रजत माहेश्वरी, रेशु अग्रवाल, आलोक शर्मा, अशोक कुमार, राकेश केसरवानी, जितेन्द्र शर्मा, आनन्द अग्रवाल उपस्थित थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


