हैदराबाद गैंगरेप के आरोपी की मां ने कहा ये…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हैदराबाद (एजेंसी)। हैदराबाद गैंगरेप के एक आरोपी की मां ने कहा है कि उनके बेटे को जीने का हन नहीं है। मां का कहना है कि वह यह मानकर जी रही हैं कि उनका बेटा कभी पैदा ही नहीं हुआ था। कानून उसे जो भी सजा देगा हमें वह मंजूर है। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा ‘गैंगरेप के चारों आरोपियों ने बहुत बुरा किया। इस घटना ने मेरा दिल तोड़ दिया है। ये बहुत ही दर्दनाक घटना है। मैं अपने लड़के को बचाने नहीं जाऊंगी।’

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: नवें दिन सिद्धिदात्री माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

मां ने कहा ‘उन्हें कानून से जो भी सजा मिलेगी हमें वह पूरी तरह से मंजूर होगी। मैं अब सिर्फ इतना मानकर जी रही हूं कि मेरा कोई बेटा नहीं था और वह कभी पैदा ही नहीं हुआ था। उसने जो किया उसके बाद उसे जीने का कोई हक नहीं रह गया है।’

बता दें कि देशभर में हैदराबाद की बेटी के लिए इंसाफ की मांग की जा रही है। डीसीडबल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठीं हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक अन्य आरोपी की मां ने कहा था कि जैसे उन्होंने किया, वैसे ही चारों को जिंदा जला दो। आरोपियों के परिवारों ने साफ कहा है कि उनके बेटों को अगर मौत की सजा दी जाती है तो वे विरोध नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें -  

गौरतलब है कि हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर विगत दिनों एक महिला की अधजली लाश मिली। जांच में पता लगा कि वह एक सरकारी पशु अस्पताल में डॉक्टर है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि 27 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ पहले रेप किया गया और इसके बाद हत्घ्या की गई। आरोपियों ने डॉक्टर की लाश को जलाकर एक फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440