नये कोतवाल ने संभाली हल्द्वानी कोतवाली की कमान, कहा – पीड़ित को त्वरित न्याय व अपराधियों पर होगी शीघ्र कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नए कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने अपराध नियंत्रण व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखना उनकी प्राथमिकता बताया है। उनका कहना है कि पुलिस की ड्यूटी 24 घण्टे की होती है लेकिन हमें यही 24 घण्टे को 48 घण्टों में बदलना होगा, तभी शहर का अपराध कम पड़ेगा। पीड़ित को चौकी पर न्याय मिल जाए तो उसे उच्चाधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए लिए पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा व अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें नवागत कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने कोतवाली का प्रभार संभालने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।

कोतवाल सैनी ने कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखने पर उनका विशेष फोकस होगा। अपराधी छोटा हो या फिर बड़ा, उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। कानून से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाये गये अभियान को और गति दी जाएगी। स्मैक, चरस, अवैध शराब समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर नकेल कसी जाएगी। साथ ही पूर्व में इस कारोबार में संलिप्त रहे लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी। कोतवाल ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाएगा। जाम से निपटने के लिए ठोस कार्य योजना बनाकर उस पर काम किया जाएगा। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -   विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता का संदेश, ‘साथी’ निकालेगा जन-जागरण रैली

उन्होंने कहा कि पीड़ित को थाने पर ही उचित न्याय मिले इसको लेकर थाना व चौकी इंचार्जाे को निर्देश दिए गए हैं कि वह पहले चौकी स्तर पर ही पीड़ितों की हर सम्भव मदद करें। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ही पीड़ित को न्याय मिलेगा तो जनता के दिल में पुलिस के प्रति भरोसा उत्पन्न होगा। बता दें कि बीतें दिन तत्कालीन शहर कोतवाल मनोज रतूड़ी का स्थानान्तरण हो गया था जिनके स्थान पर अरूण कुमार सैनी को चार्ज सौंपा गया था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440