कोरोना वायरस से बचने का एक मात्र उपाय दूरी बनाना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस के प्रति जनता में जागरूकता की कमी नजर आ रही है। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जनता को इस भंयकर बीमारी से बचने के लिए दूरी बनाने की अपील कर रहे है,ं वही जनता इस अपील को दरकिनार कर लॉकडाउन के समय में मिली छूट के दौरान जरूरी सामान जैसे दूध, सब्जी व राशन जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं लेते समय भीड़ लगाकर खरीद रहे है। जो एक गंभीर बीमारी कोरोना को दावत देने के लिये अपनी ओर आकर्षित करता दिख रहा है।

जनता को इस कोरोना वायरस के प्रति प्रधानमंत्री की अपील व निजी सुरक्षा को ध्यान में रखकर सामान खरीदना चाहिए। क्योंकि कोरोना वायरस के कीटाणु एक दूसरें के संपर्क में आने से तेजी से विकसित होते है और जनता को इसके प्रति गंभीर रहना चाहिए। देखा गया है कि लॉक डाउन में मिली छूट के दौरान लोग सामान खरीदते समय एक जगह पर भारी भीड़ लगा दे रहे हैं जो एक घातक हैं।

बुधवार को समाचार सच की टीम ने भी जनता से जरूरी सामान लेते समय दूरी बनाने की अपील की। जिससे देश कोरोना वायरस जैसी भंयकर बीमारी से बचने में कामयाब हो जाए। वहीं दुकानदारों से भी अपील करते हुए कहा कि वह दुकानों पर रोजमर्रा के सामान को बेचने के दौरान आये हुई जनता से अपील करें की वह सामान लेते वक्त दूरी बनाकर ही सामान खरीदें। जिससे कोरोना वायरस से लड़ा जा सके। किसी भी स्थान पर भीड़ लगाकर सामान न खरीदे। चाहे वह राशन की दुकान या सब्जी की दुकान व मेडिकल स्टोर आदि। इस वायरस से बचने का एक उपाय दूरी बनाना ही प्रमुख है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440