समाचार सच, हल्द्वानी। रोडवेज क्षेत्र में चोरों का आतंक कम होता नजर नहीं आ रहा है। चोरों द्वारा रोडवेज की बस में बने केबिन से परिचालक का बैग भी उड़ा दिया। परिचालक मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी गई है।
हल्द्वानी डिपो में तैनात विशिष्ट श्रेणी परिचालक विवेक कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती 30 अगस्त को बस की केबिन में रखे उसके बैग पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। बैग में टिकटों के अलावा परमिट व यात्री उपचार किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


