आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का धरना आज 12वें दिन भी जारी रहा, कहा मांग पूरी नहीं तो आंदोलन होगा उग्र

खबर शेयर करें

समाचार सचए हल्द्वानी (संवाददाता, सुशीला भट्ट)। डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में पुनः सेवा में बहाल करने की मांग को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का यहां बुद्ध पार्क में चल रहा धरना आज 12वें दिन भी जारी रहा। धरने में आयोजित सभा में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने उनकी मांग पर कोई ठोस कदम ना लिये जाने पर शासनण्प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना था कि अगर सरकार शीघ्र उनकी मांग पूरी नहीं करता है तो उनको अपना आंदोलन उग्र करने को मजबूर होना पड़ेगा।

धरना स्थल पर आज कई जनप्रतिनिधियों ने वहां पहुंचकर उनकी मांगों को जायज बताते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया। आज धरने में आकाश रावत, मंजुल राणा, हरीश राणा, भावना कविता शर्मा, संजय पांडे, चंपा बिष्ट, अवतार भंडारी, हिमानी, पंकज सिंह, नेहा मेर, संध्या, दलीप, हंसा पारूल, भरत, राधा जीशान, अनीता, लीला, योगेश, राहुल, गोविंद, दीक्षा, खुशीए मनीषा, प्रियंका, दीप्ति, खिलाए कैलाश, मनोज अधिकारी, रघुबर दत्त, खदीजा, रिजवान, आरती राणा, मोहित, मुकेश, नीरज आदि मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440