पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय महासचिव ने पत्र जारी कर सूचना दी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार शहर से विधायक मदन कौशिक को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्य समिति में स्थान दे दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने पत्र जारी कर सूचना दी है।

माना यह जा रहा कि मदन कौशिक को राष्ट्रीय कार्यसमिति में स्थान देकर बीजेपी ने उत्तराखंड में पार्टी को बैलेंस मेंटेन करने की कोशिश की है। पिछले काफी दिनों से मदन कौशिक देहरादून की राजनीति से दूर चले गए थे। त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मदन कौशिक पिछली बीजेपी सरकार में बेहद कद्दावर मंत्री के तौर पर काम करते दिखते थे। लेकिन सत्ता शीर्ष के परिवर्तन और धामी के सीएम बनने के बाद मदन कौशिक धीरे-धीरे राजधानी से दूर होते गए। और धामी 2.0 सरकार में मदन कौशिक को उम्मीदों के विपरीत जाकर कैबिनेट में स्थान नहीं मिला। जबकि इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष का पद भी उनसे ले लिया गया। इसके बाद मदन कौशिक देहरादून के राजनीतिक गलियारों से दूर होते चले गए।

माना यह भी जा रहा है कि मदन कौशिक कहीं सार्वजनिक तौर पर अपनी अनदेखी को जाहिर करें इससे पहले ही उन्हे राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल कर पार्टी को बैलेंस कर दिया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 26 अगस्त 2026, बुधवार | शिव चतुर्दशी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440