धनवान और स्वभाव से घमंडी होते हैं मूलांक 4 के जातक

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। कुंडली, हस्त रेखा, फेस रीडिंग, सिग्नेचर रीडिंग और ज्योतिष शास्त्र इनके माध्यम से जातक अपने करियर, विवाह योग, लव लाइफ और कई सारी जानकारी ले सकते हैं। आज की इस कड़ी में हम अंक ज्योतिष या न्यूमेरोलॉजी के माध्यम से जानेंगे मूलांक 4 वाले जातकों के बारे में। आपको बता दें कि मूलांक 4 के जातक स्वभाव से थोड़े घमंडी होते हैं।

ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंक ज्योतिष जिसे न्यूमेरोलॉजी भी कहा जाता है, जातक के जीवन को प्रभावित करता है। अंक ज्योतिष भी एक विधा है जिसके माध्यम से जातक अपने भविष्य और बीते कल के बारे में जान सकते हैं. और भी कई विधाएं हैं जैसे कुंडली, हस्त रेखा, फेस रीडिंग, सिग्नेचर रीडिंग और ज्योतिष शास्त्र, शामिल हैं। इनके माध्यम से भी जातक अपने करियर, विवाह योग, लव लाइफ और कई सारी जानकारी ले सकते हैं। आज की इस कड़ी में हम अंक ज्योतिष या न्यूमेरोलोजी के माध्यम से जानेंगे मूलांक 4 वाले जातकों के बारे में. मूलांक 4 के जातक स्वभाव से थोड़े घमंडी होते हैं, और क्या कहता है अंक ज्योतिष मूलांक 4 के जातकों के लिए आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें -   अपराधियों का काल बनेगा आपरेशन क्रेक डाउन संदिग्धों पर होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही

जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख में हुआ है, उसका मूलांक 4 माना जाता है।

मूलांक 4 का स्वभाव
मूलांक 4 वाले जातक अपने खुलकर जीने के स्वभाव से जाने जाते हैं। इनकी कोशिश होती है कि इनके साथ साथ दूसरा भी खुश रहे। मूलांक 4 के जातक अपने दोस्तों पर पैसा खर्च करने से पीछे नहीं हटते। इतना ही नहीं मूलांक 4 के जातक हर विषय का अच्छा ज्ञान रखते हैं। और अपने काम से दूसरों को काफी प्रभावित करते हैं। मूलांक 4 के जातक घमंडी और उपद्रवी होते हैं।

ग्रह स्वामी
मूलांक 4 वाले जातक का ग्रह स्वामी राहु माना जाता है. जिसका सीधा सम्बन्ध सूर्य से होता है। अक्सर मूलांक 4 वाले जातकों के जीवन में परेशानियां आती ही रहती है। जिसके कारण जातक अक्सर अपने काम में मन नहीं लगा पाते, जिसके दुष्परिणाम उन्हें भुगतना पड़ता है।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

शुभ रंग
मूलांक 4 के जातक के लिए पीला रंग अत्यंत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि यदि अपने किसी कार्य करने वाले दिन पीले रंग के कपड़े पहनते हैं तो अच्छा परिणाम आता है। साथ ही अपने आस पास जैसे बेड शीट पीला उपयोग कर सकते हैं, रुमाल भी पीला इस्तेमाल करना शुभ होता है।

शुभ दिन
मूलांक 4 के जातक के लिए शनिवार और रविवार का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन काम शुरू करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

शुभ तारीख
मूलांक 4 के जातकों के लिए 10 और 19 तारीख शुभ होती है। जातक अपना कोई भी शुभ काम को इन तारीख पर प्रारम्भ करें तो सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी।

मित्र
मूलांक 4 वालों के सबसे अच्छे मित्र मूलांक 2, 4, 6, 7, 8 और 9 वाले जातक होते हैं। इन मूलांक के जातकों के साथ मूलांक 4 के जातक की अच्छी बनती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440