हल्द्वानी के नगर आयुक्त पद का जिम्मा अब इस अधिकारी को सौंपा

खबर शेयर करें


समाचार सच, देहरादून। शासन ने नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के स्थान पर आईएएस विशाल मिश्रा की तैनाती कर दी है। इससे पहले पंकज उपाध्याय को एडीएम ऊधमसिंह नगर स्थानांतरित कर दिया गया था।

बता दें कि बीती 30 जनवरी को शासन ने तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी ऊधमसिंह नगर विशाल मिश्रा को स्थानान्तरित करते हुए सीडीओ टिहरी गढ़वाल पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। जबकि पंकज उपाध्याय को केएमवीएन में स्थानांतरित कर दिया था।

लेकिन दस फरवरी को आदेश में संशोधन के बाद अब उन्हें एडीएम ऊधमसघ्ंिह नगर भेजा गया है। जबकि उनके स्थान पर हल्द्वानी का मुख्य नगरायुक्त आईएएस विशाल मिश्रा को स्थानान्तरित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रक्षाबंधन पर धामी सरकार का ‘महिला गिफ्ट पैकेज’! 60 की उम्र से रोडवेज फ्री, 10 पिंक ई-बस और हाईटेक टॉयलेट का ऐलान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440