सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय स्व0 राजीव गांधी की सोच का परिणाम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 77वें जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष डॉ जीत राम ने स्व. गांधी के जीवन व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता व पंचायत राज के प्रणेता, युवाओं को मतदान का अधिकार लेकर युवा भारत के सपने को पूरा करने का काम भी स्व. राजीव गांधी ने किया। उन्होंने कहा कि आज भी भारत की सरकार राजीव गांधी द्वारा 30 वर्ष पूर्व दिये गये विजन के लक्ष्य पर काम करती तो देश विश्व की प्रथम शक्ति बन गया होता। कहा कि देश का सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय राजीव गांधी की सोच का परिणाम है। पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कहा कि राजीव गांधी ने गांधी जी के गांव पंचायत को मजबूत करने के सपने को 73वें संविधान संशोधन से पूरा किया।

यह भी पढ़ें -   अनंतमूल खुजली, बुखार, डायबिटीज, उल्टी जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाने में उपयोगी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि आज के समय में स्व. राजीव गांधी का युवा भारत का सपना ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है, जब देश व प्रदेश में बेरोजगारी बेकाबू हो रही है। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल व संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन चिलवाल ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जया बिष्ट, महामंत्री महेश शर्मा, जगनमोहन चिलवाल, हेमंत बगड्वाल, भोला भट्ट, हर्षवर्धन पाण्डेय, हुकुम सिंह कुंवर, संदीप भसौड़ा, गणेश उपाध्यक्ष, मंजू तिवारी, संध्या डालाकोटी, विजय सिजवाली, गुरप्रीत प्रिंस, जिलाध्यक्ष युकां गजेन्द्र गौनिया, सौरभ भट्ट, सुहेल सिद्दिकी, इकबाल भारती, प्रकाश पाण्डेय, इन्द्रपाल आर्य, शोभा बिष्ट, बिमला सांगुड़ी, बीना जोशी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, बालम बिष्ट, रत्ना श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, ललित जोशी, शशि वर्मा, जया कनार्टक, महेश काण्डपाल, रमेश नगरकोटी, गोपाल बिष्ट, हिमांशु जोशी, जीवन कबडघ््वाल, हेमंत पाठक, त्रिलोक सिंह, बीडी खोलिया आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440