मार्बल की दुकान पर हुई लूट का खुलासा, जानिए कौन है अभियुक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित मार्बल की दुकान पर हुई लूट का गुरूवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पुलिस टीम ने हथियार भी बरामद कर लिया।
ज्ञात हो कि विगत तीन मार्च की देर सायं बरेली रोड स्थित श्याम मार्बल व टाईल शॉप के अन्दर तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा दुकान स्वामी जय राम चौधरी व उसके कर्मचारी हरिराम को तमन्चे की नोक पर डरा धमका कर दुकान में से लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये थे।
अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र ने लूट का खुलासा करते हुए बताया कि जयराम चौधरी पुत्र मोहन लाल निवासी श्याम मार्बल बरेली रोड हल्द्वानी ने उक्त लूट का मामला पुलिस दर्ज कराया था। जिसपर पुलिस ने इस लूट कांड के खुलासे हेतु तीन पुलिस टीमों का लगाया था। जिस कार्रवाई करते हुए उनकी पुलिस टीमों ने तीन आरोपियों को मय हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। घटना को अन्जाम देने वाले अभियुक्त अजय कुमार पुत्र सुग्रीव प्रसाद, सुनील मिश्रा पुत्र हरिशंकर मिश्रा, कुलदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह शामिल हैं। उनको ब्रिटानिया फैक्ट्री के पास जयपुर बीसा रामपुर बरेली रोड के मध्य से गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त अस्लाह 315 बोर के दो तमन्चे, 04 जिन्दा कारतूस, 01 चाकू, वादी से लूटी गयी सम्पूर्ण सम्पत्ति व कागजात बरामद की गयी है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों बताया कि वे लोग कई समय से किसी मोटी आसामी को लूटने के फिराक में थे। तीन मार्च को उन्होंने हल्द्वानी शहर में कई जगह रैकी की। मगर शहर में शाम के समय भीड़-भाड़ व पुलिस की सक्रियता के कारण कुछ नहीं कर पाये। बाद में बरेली रोड पर श्याम मार्बल के शो रूम की जगह थोड़ा सुनसान लगी और उन्हें लगा कि दुकान में अच्छा खासा माल हाथ लगेगा। उन्होंने दुकान स्वामी व उसके कर्मचारी को तमन्चे की नोक पर कब्जे लिया लेकर लूटपाट की और वहां से अपनी बाइक से फरार हो गये।

यह भी पढ़ें -   गर्मी में हल्की, रिफ्रेशिंग और पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्रिंक गर्मियों में शरीर को तरोताजा रखने में मदद करती है

सफलता पाने वाली पुलिस टीम में:
संजय कुंमार हल्द्वानी
व0उ0नि0 कैलास नैगी कोतवाली हल्द्वानी
वि0उ0नि0 मंगल सिंह कोतवाली हल्द्वानी
उ0नि0 दिनेश जोशी कोतवाली हल्द्वानी
उ0नि0 दिलीप कुमार थाना काठगोदाम
कानि0 इसरार अहमद कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 विरेन्द्र चौहान कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 कुन्दन कठायत कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 इशरार नवी कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 त्रिलोक रौतेला कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 02 अरुण राठौड़ कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 एजाज अहमद थाना काठगोदाम
मनोज कुमार रतूड़ी एसओजी नैनीताल
कृष्ण कुमार सर्विलांस सैल
कानि0 जितेन्द्र कुमार एसओजी नैनीताल
कानि0 गिरीश भट्ट एसओजी नैनीताल
कानि0 चन्दन एसओजी नैनीताल
कानि0 अनिल गिरी एसओजी नैनीताल
कानि0 सुरेश एसओजी नैनीताल

यह भी पढ़ें -   दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, बेसमेंट में फंसे लोगों को दमकल ने निकाला, मृतकों की संख्या 10 पहुंची

पुरस्कार:-
पुलिस महानिरीक्षक कुमायू परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा उक्त टीम को 5000/-रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440