
समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन के चलते प्रभावित लोगों के लिये क्वींस पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक आरपी सिंह द्वारा उनके भोजन व राशन के लिये एक लाख तीस हजार रुपये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा भाजपा उत्तरी अध्यक्ष को प्रदान किये हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा क्वींस पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक आरपी सिंह ने कोरोना वायरस वैश्रिक महामारी को लेकर जरूरतमंदों के भोजन व्यवस्था, जरूरी राशन हेतु एक लाख रूपये चैक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंशीधर भगत एवं तीस हजार रुपये का चेक भाजपा उत्तरी मण्डल नवीन पंत को प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदो को भोजन कराना भी राष्ट्र धर्म है, कोरोना हारेगा भारत जीतेगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


