प्रधानमंत्री पर लिखे गीत को गाना पढ़ा भारी, कुछ लोगों ने की उसके साथ मारपीट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में लालडांठ निवासी सतीश सुयाल ने कहा है कि बीते दिवस पर्वतीय सांस्कृतिक मंच में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वह प्रधानमंत्री पर लिखे गीत को गा रहा था कि तभी कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं मंच में तोड़फोड़ की गई और उसके दिव्यांग भाई दीपक सुयाल को भी मारा पीटा गया। साथ ही उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। आरोप है कि उस पर जानलेवा हमला बोला गया। पीड़ित का आरोप है कि यह सब मंच संचालकों ने साजिश के तहत कराया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। The song written on the Prime Minister read the song badly, some people beat him up

यह भी पढ़ें -   सीपीएस किड्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440