समाचार सच, देहरादून। कोविड-19 शांति एवं विश्व कल्याण हेतु करवाई जा रही पवित्र भागवत कथा के तीसरे दिन आज मथुरा वृंदावन से पधारे पूज्य व्यास डॉक्टर संजय सलिल में पवित्र कथा कि अपने श्रीमुख से अमृत वर्षा की। पूज्य व्यास ने कहा कि हमें अपने जीवन में हमेशा त्याग की भावना रखनी चाहिए। जो व्यक्ति त्याग करता है वह मरने के बाद भी अमर हो जाता है और हमेशा औरों के दिलों में जिंदा रहता है। लेकिन जो व्यक्ति स्वार्थ करता है वह जीते जी ही मर जाता है। ऐसे व्यक्ति को कोई याद रखना भी नहीं करना चाहता। उसके लिए स्वार्थ विष के समान होता है। अतः हमें हमेशा परोपकार की भावना और त्याग की भावना रखनी चाहिए। पूज्य व्यास ने कहा कि हमें सुख से सटना नहीं चाहिए और दुख से हटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भोजन से शरीर मजबूत होता है तो भजन से हमारे विचार और अंदर से सोचने समझने की शक्ति मजबूत होती है। जिससे प्रभु को प्राप्त करना सरल हो जाता है। अंत में आरती हुई और सभी को प्रसाद वितरण किया गया। कथा में आज गौरव कुमार, पंकज तायल, अभिनव बेदी, अमित करनवाल, विकास मल्होत्रा, शिवम गोयल, मनोज सरीन, अजय गोयल, शिवम गोयल, ललित आहूजा, अनुराग गुप्ता, ललित आहूजा, संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












