समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने 31 मार्च को अंतर जनपदीय परिवहन सेवा खुली रहने का आदेश वापस ले लिया है। ज्ञात हो कि बीते दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आदेश जारी किया था कि 31 मार्च के दिन रोडवेज की बसों के अलावा अन्य निजी दुपहिया और चौपहिया वाहनों के द्वारा राज्य में फंसे लोगों अपने-अपने जिलों में सुबह 7 बजे से सायं 8 बजे तक अपने गंतव्य को जा सकते हैं। लेकिन रविवार को केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब उत्तराखण्ड में भी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 31 मार्च को सुबह सात से रात आठ बजे तक दूसरे जिलों में जाने की छूट का आदेश वापस ले लिया है। इधर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि 31 मार्च मंगलवार को लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को राज्य के भीतर अपने घर जाने की जो व्यवस्था की गयी थी उसे निरस्त कर दिया गया है। रविवार को गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश में एक जिले से दूसरे जिले में मूवमेंट को भी रोके जाने को कहा गया है। हमें देश को कोरोना से मुक्त करने के लिये और सख्ती से लॉक डाउन को लागू करना है।
उनका कहना था कि भारत जैसे विशाल देश में ऐसे में एक निर्णय हुआ कि ये जो लॉकडॉउन है इसको अमूमन ओर गंभीरता से पालन चाहिए और सख्ती से पालन करना चाहिए तो हम उतनी जल्दी कोरोना वायरस से मुक्त हो सकते है। उन्होंने कहा कि रविवार को जो एडवाइजरी जारी हुई है वह भारत सरकार द्वारा ये जनता के हित में लिया गया है। उन्होंने जनता से खेद प्रकट करते हुए कहा कि अगर आप लोगों का सहयोग आगे ऐसे मिलता रहा तो उत्तराखण्ड राज्य कोरोना मुक्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि आपके लिए आवश्यक वस्तुओं की उचित व्यवस्था है। राज्य में जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुलने का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक यथावत रखा गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















