स्कूल के हास्टल में एंगल से लटकर छात्र ने लगाया मौत को गले

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां जिले के डोईवाला के नागल ज्वालापुर (दूधली) स्थित दून हिल्स एकेडमी के हास्टल में कक्षा नौ के एक छात्र ने कमरे के एंगल से लटकर कर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पंहुची पुलिस टीम ने शव को
कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में रखवा दिया है। इधर सूचना पर मृतक छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के जिला देवरिया थाना सुकूनदरू ग्राम शाहपुर निवासी अनुराग पांडे पुत्र प्रभाकर पांडे दून के डोईवाला के नागल ज्वालापुर स्थित दून हिल्स एकेडमी में कक्षा 9 का छात्र हैं। वह यहां एकेडमी के हास्टल में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहा था। जब शाम तक वह अपने कमरे से नहीं निकला तो उसके साथियों ने स्कूल के प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। स्कूल स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा तो वह सहम गये। उन्होंने देखा अनुराग कमरे के साइड में लगे एंगल से लटका था। एंगल से उतार कर स्कूल स्टाफ ने अनुराग को हास्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अनुराग को मृतक घोषित कर दिया।

डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि शाम को पुलिस को नागल ज्वालापुर स्थित एक हास्टल में एक छात्र के आत्महत्या करनी सूचना मिली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गयी है। पूछताछ में पता चला है कि मृतक अनुराम परिवार का इकलौता चिराग था। उसके पिता सेना में है और वर्तमान में वह झांसी में तैनात हैं। इधर पुलिस घटना की जानकारी ले रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UKSSSC परीक्षा में WhatsApp से पहुंचा प्रश्नपत्र! CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों पर आरोप तय करने का दिया आदेश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440