पांचवें दिन भी जारी रहा सर्वे, मशीनों द्वारा की पीलर बंदी

खबर शेयर करें

The survey continued on the fifth day, the peeler was stopped by machines

समाचार सच, हल्द्वानी। राजस्व, नगर निगम, वन विभाग और रेलवे की संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा में रेलवे की भूमि की पैमाइश आज भी जारी रखी। टीम ने मशीन के माध्यम से चिन्हित जमीन पर पीलर बंदी की।

बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि का प्रशासन द्वारा दोबारा सीमांकन किया जा रहा है। राजस्व, नगर निगम, वन विभाग और रेलवे की संयुक्त टीम का सर्वे आज पांचवें दिन भी जारी रहा। टीम राजस्व विभाग के साथ ही रेलवे की भूमि के बारे में जानकारी ले रही है। इस बीच बीते दिवस टीम ने राजस्व विभाग की भूमि चिन्हित कर ली। जिसमें आज मशीन के माध्यम से पीलर बंदी की गई। सर्वे में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी समेत संबंधित अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि शुऐब अहमद, अब्दुल मतीन सिद्दीकी, शराफत खान आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 15 अगस्त 2026, शनिवार| हरियाली तीज पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440