हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, तीन जेसीबी पर पथराव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। हल्द्वानी में अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए। शनिवार को हीरानगर वार्ड संख्या-17 में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विरोध उग्र हो गया। अज्ञात लोगों ने कार्रवाई में लगी तीन जेसीबी मशीनों पर पथराव कर दिया, जिससे एक जेसीबी का शीशा टूट गया। हालात बिगड़ते देख प्रशासन को कार्रवाई फिलहाल रोकनी पड़ी।

यह भी पढ़ें -   गौला बाईपास रोड पर भीषण सड़क हादसा, कार-कैन्टर की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग की भूमि पर शौचालय निर्माण प्रस्तावित है। इसी को लेकर राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने विरोध करते हुए अचानक पथराव शुरू कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम की टीम को पीछे हटना पड़ा।

यह भी पढ़ें -   पंगोट रोड पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से युवक की मौत

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440