घर में घुसकर सामान चोरी कर रहे चोर को दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कमरे में घुसकर सामान चोरी कर भाग रहे चोर को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस को सौंपी तहरीर में राकेश टंडन निवासी आर्मी कैंट तिकोनिया ने कहा है कि बीती 3 अक्टूबर को एक चोर उसके चंबलपुल में बनाए गए लेबर रूम में एक चोर घुस आया। वह वहां से बैग व मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहा था तो जेवरों की नजर उस पर पड़ गई। इस पर चोर को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में चोर ने अपना नाम अमित कुमार राठौर पुत्र राजकुमार निवासी रेलवे बजार हल्द्वानी बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 3 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440