हाथ का अंगूठा पूरी हथेली का करता है प्रतिनिधित्व करता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की लकीरों के साथ-साथ उंगलियां, अंगूठे और नाखूनों की बनावट से व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में पता लगाया जा सकता है। हाथों की उंगलियों में से अंगूठा भी एक हैं लेकिन, इसका अलग महत्व है। हाथ का अंगूठा पूरी हथेली का प्रतिनिधित्व करता है। इसकी बनावट से मनुष्य के व्यक्तित्व की प्रबल जानकारी मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में भी अंगूठे का बहुत महत्व बताया गया है। तो आइए जानते हैं व्यक्ति का अंगूठा उनके जीवन जुड़े कितना राज खोलता है।

  • हस्तरेखा के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति का अंगूठे का पहला पर्व यानी की नखवाला पर्व लंबा हो तो समझ जाएं की इस तरह का व्यक्ति लोगों पर प्रभाव बनाकर रखना पसंद करते हैं वह हर चीज में खुद को बेस्ट साबित करने की कोशिश करते हैं। इस तरह के लोगों को व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। अगर इन लोगों की खुशामद की जाए तो ये बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं।
  • यदि नखवाल पर्व छोटा होने के साथ-साथ चौड़ा भी हो तो ऐसा व्यक्ति जिद्दी होगा। इस तरह के व्यक्ति पर किसी भी काम को लेकर कोई जोर नहीं डालना चाहिए वरना वो चिढ़ जाता है।
  • अगर नखवाल पर्व बहुत चौड़ा हो और आगे से गोल हो तो आदमी बहुत जिद्दी और गुस्सा करना वाला होता है। इतना ही नहीं ज्यादा गुस्सा आने पर वह मारपीट पर भी उतर जाता है।
  • अगर किसी व्यक्ति का अंगूठा पीछे की तरफ झुका हुआ हो तो व्यक्ति बहुत अधिक उदार होता है। जबकि अगर ये अंगूठा पीछे की तरफ बहुत ज्यादा झुका हुआ है तो व्यक्ति बहुत ज्यादा उदार प्रवृत्ति का होता है।
  • अगर पहला पर्व मोटा और भारी हो औ नाखून चपटा हो तो ऐसे व्यक्ति को बहुत तेज गुस्सा आता है। वह गुस्से में आपे से बाहर हो जाते हैं। अंगूठे का आगे का हिस्सा बिल्कुल गदा की तरह हो तो व्यक्ति गुस्सा आने पर उचित अनुचित का विचार नहीं करता है।
  • वहीं अगर किसी व्यक्ति का द्वितीय पर्व बहुत लंबा हो तो ऐसा व्यक्ति प्रत्येक विषय पर काफी लंबी बात करता है लेकिन, आसानी से किसी का विश्वास नहीं करते हैं। वहीं, अगर ये सामान्य रूप से लंबा हो तो ऐसे व्यक्ति की तर्क शक्ति अच्छी होती है।
  • अगर किसी व्यक्ति का अंगूठा छोटा और मोटा हो तो ऐसा व्यक्ति का स्वभाव उलझा हुआ रहता है। इनके बारे में आप आसानी से पता नहीं लगा सकते हैं की ये किस बारे में सोच विचार कर रहे हैं। ऐसे लोग अपने मन मुताबिक चीजें न होने पर आवेश में आकर गलत कदम उठा सकते हैं। इसलिए इनसे बात करते समय संयम बरते और सतर्कता का पालन करें।
  • अंगूठे की लचक और मनुष्य के स्वभाव का एक दूसरे से बहुत अधिक संबंध है। जिनका अंगूठा लचकदार होता है और पीछे की तरफ ज्यादा मूड जाता है तो ऐसे व्यक्ति में किसी के भी साथ मित्रता करने की क्षमता होती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440