आलू के छिलके में भी छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके गुण

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आमतौर लोग आलू के छिलके को निकाल कर फेंक देते हैं और उसके बाद आलू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपको आलू के छिलके में छिपे सेहत गुण पता हो, तो शायद ही आप उन्हें कभी फेंकेंगे, बल्कि आलू को छिलकों के साथ ही इस्तेमाल करने लगेंगे –

आइए, जानते हैं आलू को छिलके सहित इस्तेमाल करने के सेहत लाभ –

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है – आलू में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो कि ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट करने में मदद करता है।

मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है – आलू के छिलके मेटाबॉलिज्म को भी सही रखने में मददगार होते है। इन्हें खाने से नर्ब्स को मजबूती मिलती है।

एनीमिया से दूर रखता है – आलू के छिलके में आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है जिससे एनीमिया होने का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है।

ताकत – आलू के छिलके में भरपूर मात्रा में विटामिन बी3 पाया जाता है, जो कि शरीर को ताकत देने का काम करता है।

फाइबर से भरपूर – हमारी डाइट में फाइबर की कुछ मात्रा जरूर शामिल होना चाहिए और आलू के छिलके में अच्छी मात्रा में फाइबर्स होते हैं। ये डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बूस्ट करने का काम करते है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440