सोंठ का उपयोग कई तरह की घरेलू दवाइयां बनाने में भी काम आता है और इसे खाने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे

खबर शेयर करें

The use of dry ginger is also useful in making many types of home medicines and you will be shocked to know the benefits of eating it.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सोंठ या सूखी अदरक का इस्तेमाल भारतीय घरों में कई तरह के भोजन में अलग स्वाद देने के लिए किया जाता है। यह कई तरह की घरेलू दवाइयां बनाने में भी काम आता है। आइए यहां जानते हैं सोंठ के उपयोग के बारे में। साथ ही इसे खाने के फायदे जानकर आप जरूर चौंक जाएंगे-

  1. अदरक में थर्माेजेनिक एजेंट नामक तत्व होता है जो वसा को जलाने में मदद करता है, जिससे वजन आसानी से कम होता है। गरम पानी के साथ इसका सेवन मोटापे को कम करने में सहायक है।
  2. सोंठ पाचन क्रिया को दुरूस्त कर वजन कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह रक्त में मौजूद शर्करा के स्तर को नियंत्रित करके वसा को सक्रिय करता है।
  3. कब्ज, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याओं में इसे पीसकर हींग और सेंधा नमक के साथ सेवन करने से आराम मिलता है। इसके अलावा इसे पानी के साथ उबालकर बार-बार पीने से डायरिया में काफी लाभ मिलता है।
  4. सूखी अदरक, जिसे हम सोंठ कहते हैं, यह जोड़ों के दर्द में काफी लाभदायक होती है। इसमें सोंठ, जायफल को पीसकर तिल के तिल के में डालकर, उसमें भीगी हुई पट्टी जोड़ों पर लगाने से आराम मिल सकता है। इसके अलावा उबले हुए पानी के साथ शहद और अदरक पाउडर को पीने से गठिया में लाभ होता है।
  5. सौंठ पसीने को निकालने में सहायक है, जिससे शरीर का तापमान कम हो सकता है और शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे बुखार में भी आराम मिलता है। शहद के साथ इसे खाने से बुखार कम होता है।
  6. इतना ही नहीं सोंठ, हींग और काला नमक मिलाकर लेने से गैस की समस्या में लाभ होता है। पिसी हुई सोंठ और कैरम के बीजों को नींबू के रस में भिघ्गोकर छाया में सुखाकर प्रतिदिन सुबह लेने से गैस और पेडू के दर्द में आराम मिलता है।
  7. यदि सोंठ को दूध में उबालकर, ठंडा करके पीने से हिचकी आना बंद हो जाती है। पसलियों में दर्द होने पर इसे पानी में उबालकर ठंडा करके दिन में कम से कम 4 बार पीने से लाभ होता है।
  8. माइग्रेन, सिघ्रदर्द, गर्दन और शरीर में दर्द होने पर सूखी अदरक और पानी का लेप बनाकर लगाने से आराम मिलता है। इसे सूंघने से छींक आने पर भी सिर दर्द में आराम मिलता है।
  9. यह जी मचलाना, ठंड में पसीना आना, चक्कर और उल्टी आने जैसी समस्याओं को कम करने में भी बेहद फायदेमंद है। यह गर्भवती महिलाओं की समस्याओं को कुछ हद तक कम करने में भी सहायक है।
  10. इसके अलावा सोंठ या सूखी अदरक गर्भाशय के कैंसर की संभावनाओं को कम करने में भी फायदेमंद है। इसमें कैंसररोधी गुण मौजूद होते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440