पत्नी से मामूली कहासुनी में पति ने उठाया यह कदम…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (अपराध जगत)। थाना काठगोदाम क्षेत्र के जमरानी कॉलोनी दमुआढूंगा क्षेत्र में पत्नी से मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी से क्षुब्ध एक बुजुर्ग ने गला रेतकर आत्मघाती कदम उठा लिया। इस दौरान उसने अपने को आग लगाने की भी कोशिश की। पुलिस के मदद से उसकी पत्नी व साले ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, और उसे उपचार के लिये बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे 60 वर्षीय केसर सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी जमरानी कॉलोनी दमुआढूंगा ने ड्रम से पानी गिराने को लेकर अपनी पत्नी माधवी से कहासुनी हो गई। इससे केसर सिंह इतने क्षुब्ध हो गए कि उन्होंने कपड़ों में आग लगानी शुरू कर दी। इस बीच आवेश में आकर केसर सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और लिहाफ गद्दे पलंग में आग लगा दिया। अंधर से धुआं निकलता देख उसकी बहू रेखा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बहू का शोर सुनकर उसकी सांस माधवी बाहर आ गयी और अपने पति केसर से दरवाजा खोलने को कहने लगी। काफी प्रयासों के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिवारजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमुवाढूंगा चौकी पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर केसर सिंह लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। केसर सिंह ने अपना गला ब्लेड से रेतने का प्रयास किया था। पुलिस ने केसर सिंह को गंभीरावस्था में बेस चिकित्सालय भर्ती कराया है। जहां चिकित्सक उनकी हालत चिंताजनक बता रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440