महिला ने लगाया कुछ लोगों पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुस कर गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक २० मार्च २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस को सौंपी तहरीर में वर्तमान में राजस्थान में रह रही जसविन्दर कौर ने कहा है कि उसकी देवपुर पोखरिया, दौलतपुर गौलापार में जमीन है। आरोप है कि इस जमीन को लेकर करनवीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, गुरलीन कौर पत्नी करनवीर सिंह, निर्मल सिंह, अमरजीत कौर 8 जुलाई को उसके रिश्तेदार के घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि इसी शाम आरोपियों ने उसके पुत्रों प्रवींद्र व कमलपाल सिंह को अकेला पाकर उनके साथ मारपीट की। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   21 मार्च को हल्द्वानी में मेगा पॉलिटिकल शो! राजनाथ सिंह की जनसभा से पहले CM धामी का सख्त निरीक्षण
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440