संस्कृत के प्रचार प्रसार को संस्कृतभारती का कार्य प्रशंसनीय हैः बेला तोलिया

खबर शेयर करें

हल्द्वानी में संस्कृतभारती द्वारा आयोजित आवासीय प्रबोधन वर्ग में प्रशिक्षण ले रहे है 60 से अधिक शिक्षार्थी

समाचार सच, हल्द्वानी। संस्कृतभारती उत्तरांचल न्यास के कुमाऊं संभाग द्वारा श्री राममंदिर धर्मशाला रेलवे बाजार, हल्द्वानी में आवासीय प्रबोधन वर्ग के चतुर्थ दिवस का उद्घाटन वैदिक मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत प्रान्तसह मंन्त्री डॉ चन्द्र प्रकाश उप्रेती ने किया।

इस मौके पर उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया ने कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं के जननी है, इसीलिए संस्कृत के प्रचार प्रसार हेतु संस्कृतभारती का कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल कर्मकाण्ड कि भाषा नही है। भारत का अस्तित्व ही संस्कृत से है। अतः हम सभी को इसके बोलने का अभ्यास बढ़ाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि तहसील प्रचारक संजीव कुमार ने कहा कि आप लोग सौभाग्यशाली हैं कि देवभाषा संस्कृत में बोलने के लिए इतनी दूर-दूर से आए हैं। संस्कृत हमारा वैभव है, इसे बचाना भी हमारा ही काम है।

प्रान्त शिक्षण प्रमुख डा राघव झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत हमारी मूल में है। इसका संरक्षक करना हमारा परम कर्तव्य है। वर्गाधिकारी श्री कैलाश पंत ने कहा कि संस्कृत हमारी जीवन पद्धति है। किसी भी विषय में यदि शीघ्र समझने की शक्ति को बढ़ाना है तो उसको पहले संस्कृत का अध्ययन करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संस्कृतभारती की प्रन्ताध्यक्षा श्रीमती जानकी त्रिपाठी ने कुमाऊं संभाग के प्रत्येक जनपद से आए हुए शिक्षार्थियों का अभिवादन करते हुए, संस्कृत को बढ़ावा देने की बात कही। कुमाऊं संभाग संपर्क प्रमुख प्रकाश भट्ट ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रान्तमंत्री गिरीश तिवारी ने बताया कि शिविर का समापन 9 जनवरी को होगा इस आवासीय प्रबोधन वर्ग में 60 अधिक शिक्षार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इस अवसर पर डॉ. जगदीश चंद्र पांडेय, डॉ. हेमंत जोशी, डॉ. कमल बेलवाल, जगदीश जोशी, दीपचन्द्र जोशी, मोहित जोशी, ज्योति प्रकाश, निशान्त, निष्कर्ष, संजय भट्ट जतिन आदि उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440