समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक को कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के फेसबुक में अश्लील व आपत्तिजनक पोस्ट करना महंगा पड़ गया। कोतवाली परिसर में आरोपी द्वारा महिला के पैर छूकर माफी मांगने के बाद मामला रफा-दफा हो गया। आपकों बता दे कि बात में उक्त माफीनामा मामले का सोशलमीडिया में वीडियों भी वायरल हो गया।
कोतवाली पहुंची महिला ने कोतवाल मनोज रतूड़ी को बताया कि उसकी फेसबुक में एक युवक ने अश्लील व धार्मिक टिप्पणी की है। इसे गंभीरता से लेते हुए कोतवाल ने आरोपी युवक को शीघ्र ही कोतवाली में बुलवा लिया। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप पर आरोपी द्वारा महिला के पांव छूकर माफी मांगी और लिखित माफीनामा देने के उपरान्त मामला रफा-दफा हुआ।
इस वीडियों में महिला आरोपी युवक को खूब खरी-खोटी सुना रही हैं। साथ ही महिला आरोपी युवक से पैर छू कर माफी मांगने को कहते हुए कह रही है कि अब ऐसी हरकत दुबारा नहीं करोगो और किसी भी लड़की को इस प्रकार की टिप्पणी ना करने की चेतावनी दे रही हैं। बाद में वीडियों में आरोपी युवक पांव छूकर माफी मांग रहा और दुबारा ऐसी गलती ना होने की बात कहते हुए दिख रहा है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


