युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को लगाया गले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिवारजनों के आने का इंतजार कर रही है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से मुंडिया दुलारा बरखेड़ा जिला पीलीभीत निवासी 26 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र राजकुमार यहां चांदनी चौक घुड़दौड़ा में भूपेंद्र सिंह बिष्ट के मकान में किराए में रहता था। बुधवार की प्रातः जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकानस्वामी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर मकानस्वामी ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी संजीत कुमार राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हतप्रभ रह गये। अंदर संजीव का शव रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मकानस्वामी से जानकारी जुटाई तो पता चला कि संजीव राजमिस्त्री का काम करता था और होली पर्व के बाद से लगातार शराब पी रहा था। बहरहाल मृतक के आत्महत्या करने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दूरभाष पर घटना की सूचना मृतक के परिवारजनों को दे दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवारजनों के यहां पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। उनके यहां पहुंचने पर ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440