उपखनिज निकासी गेट कार्यालय से कम्प्यूटर की बैटरी व यूपीएस, इन्वर्टर और वायर की चोरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उपखनिज निकासी गेट कार्यालय में चोरी होने की मामला सामने आया है। चोर वहां से कम्प्यूटर में लगे 4 बैटरी व यूपीएस, इन्वर्टर (माईक्रोटेक कम्पनी) और वायर चोरी करके ले गए हैं। अनुभाग अधिकारी गौला रेंज के वन दरोगा द्वारा दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

अनुभाग अधिकारी गौला रेंज के वन दरोगा गणेश पाण्डे ने वनभूलपुरा थाना पुलिस को दी तहरीर में कहना है कि उपखनिज निकासी कार्य में लगे वाहनो से अभिवहन शुल्क वसूलने के लिए इन्द्रानगर उपखनिज निकासी गेट में कम्प्यूटर सिस्टम लगाया गया था। इसी कम्प्यूटर से ऑनलाईन अभिवहन शुल्क की रसीद उपखनिज निकासी में प्रयुक्त वाहन स्वामियों/चालकों को दी जाती है। बीते दिन 17 जनवरी की सुबह 8 बजे जब हम उपखनिज निकासी कार्य हेतु इन्द्रानगर उपखनिज निकासी गेट पर पहुँचे तो देखा कि गेट में स्थापित टीन शेट का टीन काटा गया था। अन्दर देखने पर जमीन में कम्प्यूटर सिस्टम गिरे हुए थे। अनुभाग अधिकारी के अनुसार चोरों द्वारा कम्प्यूटर में लगे 4 बैटरी व यूपीएस, इन्वर्टर (माईक्रोटेक कम्पनी), वायर गायब कर लिए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   202 ग्राम चरस संग दो तस्कर दबोचे, स्कूटी जब्त
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440