चार दुकानों की चोरी ने खोली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल: योगेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बाजार क्षेत्र स्थित चार दुकानों में हुई चोरी को लेकर व्यापार मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कड़ा रोष प्रकट किया है। उन्होंने बीच बाजार स्थित चार दुकानों में एक साथ हुई चोरी की वारदातें पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। जहां एक ओर पुलिस प्रशासन विधानसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का दावा कर रहा है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कैसी है, यह बाजार क्षेत्र में हुई चोरी ने साबित कर दिया है। शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारियों के साथ ही आम जनता में भय का माहौल है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी वर्ग आंदोलन करने को मजबूर होगा।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 4 मार्च से शुरू होगा चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े व्रत-पर्व

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440