मुखानी थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा: चोर माल के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चोर को माल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया चोर पहले भी जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने उसे कार्यवाही के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया है। बता दें कि चीनपुर फेज-2 निवासी मनोज भट्ट के घर में बीती 4 जनवरी को चोरों ने धावा बोल दिया था। चोर घर के पीछे की जाली तोड़कर अंदर रखा मोबाइल फोन, इलैक्ट्रॉनिक लालटेन, पानी गर्म करने की रॉड व प्रेस ले उड़े थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी। इधर बीती शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी का सामान बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने कटघरिया चौराहा से संदिग्धावस्था में खड़े युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस को उसके पास से मोबाइल फोन के अलावा इलैक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गये आरोपी अर्जुन मौर्य पुत्र सुरेश मौर्य निवासी फतेहगंज पश्चिमी ने उक्त माल चोरी कर लाने की बात कबूल ली। मामले में जानकारी देते हुए एसओ सुशील कुमार ने बताया कि पकड़ा गया चोर पूर्व में भी गाजियाबाद जीआरपी द्वारा दो बार जेल भेजा जा चुका है। वह कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर छूटा था और यहां उसने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने पकड़े गये चोर को कार्यवाही के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई त्रिभुवन जोशी, कांस्टेबल विरेंद्र रावत, नरेन्द्र राणा, सोबन शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   पलटन बाजार के प्रतिष्ठित शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440