There are many benefits of drinking water sip by sip, let’s know how to drink water properly
समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हम सभी जानते हैं कि पानी पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है। हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार पानी हमेशा घूंट-घूंट कर पीना चाहिए।क्योंकि इससे हमारे मुंह में मौजूद लार भी पेट में जाती है और पाचनक्रिया दुरुस्त होती है। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक पानी को पीने के कुछ नियम हैं, जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी हैं। सुबह खाली पेट पानी पीने से स्किन, लिवर, किडनी और आंख से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। खासकर गर्मी के दिनों में इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
पानी को चबाकर पीने से भोजन को पचाने में आसानी होती है और इसके लिए मुंह को पानी में लेते हुए चबाते हुए पीना चाहिए।
- पानी को घूंट-घूंट कर पीने से किडनी या ग्लैन ब्लेडर पर प्रेशर नहीं पड़ता है।
- चबा-चबाकर पानी पीने से मुंह में मौजूद लार पेट में जाती है और पाचन के लिए ये जरुरी होती है।
- खाली पेट चबाकर पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और रक्त शुद्ध होता है।
- ये सभी जानते हैं कि पानी पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है। ये भी कहा जाता है हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। लेकिन, क्या आप जानते हैं पानी पीना लाभदायक तो है, लेकिन आखिर कितना पानी पीना चाहिए, क्योंकि लिमिट से ज्यादा पानी भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आम तौर पर पानी पीने के ये कुछ नियम हैं, जिनका ध्यान रखना बहुंत जरूरी है
- कई लोग सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीते हैं, ये शरीर के लिए नुकसान दायक होता है। सुबह उठकर पानी पीने के बाद चाय या कॉफी पी सकते हैं। ऐसा करने से कब्ज की समस्या नहीं होगी।
- सुबह के समय ठंडा पानी बिल्कुल ना पिएं। सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं। इसे पीने से पेट की चर्बी कम होती है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
व्यायाम करने के तुरंत बाद पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। व्यायाम करने से कुछ समय पहले पानी पी सकते हैं। ऐसा करने से मांसपेशियों में एनर्जी आती है और शरीर जल्दी थकता नहीं है।
- यदि आपके शरीर में दस्त या उल्टी जैसी समस्या उत्पन्न हो रही हो, तो सादा पानी ना पिएं। पानी में नमक और चीनी मिलाकर पिएं।
- खड़े होकर पानी कभी नहीं पीना चाहिए। खड़े होकर पानी पीने से शरीर के ज्वाइंट वाले हिस्से कमजोर हो जाते हैं। यदि आप इस नियम को अपनाएं, तो आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
नोट: खाना करते समय और खाना खाने के 30 से 40 मिनट तक पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। भोजन करते समय पानी पीने से शरीर में मोटापा और कब्ज जैसी शिकायत हो जाती है। किसी भी प्रकार का गर्म भोजन करते समय या खीरा, तरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी बिल्कुल ना पिएं। यदि आप इस नियम को अपनाएं, तो आप हमेशा तंदुरुस्त रह सकते हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



