दादी मां के नुस्खों जैसे कई घरेलू नुस्खे हैं जो हमें सर्दियों में सूखी त्वचा की परेशानियों से निजात दिला सकते है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियों का मौसम आते ही ड्राय स्किन या सूखी त्वचा हमें परेशानी में डाल देती है। इस दौरान यह समस्या आम है और इसका घरेलू स्तर पर भी इलाज किया जा सकता है। दादी मां के नुस्खों जैसे कई घरेलू नुस्खे हैं जो हमें सूखी त्वचा की परेशानियों से निजात दिला सकते हैं। सर्दियों में त्वचा सूखने को चिकित्सा की भाषा में विंटर जेरोसिस कहा जाता है। आइये जानें कुछ कुदरती घरेलू नुस्खों के बारे में- 

पेट्रोलियम जैली
पेट्रोलियम जैली बरसों से मॉइश्चराइजर के तौर पर इस्तेमाल की जाती रही है। इसे मिनेरल ऑइल के नाम से भी जाना जाता है। बूढ़े लोगों की त्वचा के लिए चमत्कारिक परिणाम देती है। इसलिए उम्र बढ़ने के साथ सूखने वाली त्वचा के लिए यह रामबाण घरेलू नुस्खा कहा जा सकता है।

एलोवेरा
एलोवेरा जेल सूखी त्वचा से राहत देती है। जिन लोगों की हाथों या पैरों की त्वचा सूखती हो वह एलोवीरा जेल लगाकर उस हिस्से को मोजे या ग्लव्ज से ढंककर रख सकते हैं। बेहतर यही होगा कि रात को सोने से पहले यह जेल लगाया जाए। शरीर के दूसरे हिस्सों में भी त्वचा के लिए एलोवेरा जेल फायदेमंद ही होता है।

यह भी पढ़ें -   मुखानी क्षेत्र में अवैध देशी शराब की तस्करी करते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सूरजमुखी तेल
सनफ्लावर सीड्स ऑयल यानी सूरजमुखी का तेल, बांहों पर इस्तेमाल करने पर बेहद कारगर मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। इसी अध्ययन में पाया गया कि जैतून के तेल से त्वचा की प्रतिरोधक सतह को नुकसान होता है। इससे यह भी पता चला कि सभी कुदरती तेलों को मॉइश्चराइजर के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

नारियल तेल
हमारी त्वचा के लिए नारियल का तेल भी बहुत अच्छा होता है। सूखी त्वचा के लिए नारियल का तेल पेट्रोलियम जैली जितना ही प्रभावी और सुरक्षित है। यह भी पाया गया कि यह त्वचा की नमी को सुधार कर त्वचा की सतह पर लिपिड्स (वसा) की मात्र भी बढ़ाता है। नारियल के तेल में सेचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं जिनमें त्वचा को नर्म-मुलायम करने वाले गुण (एमोलिएंट प्रॉपर्टीज) होते हैं। यह ऐसे फैट्स या तेल होते हैं जो सूखी त्वचा के बीच की खाली जगहों को भरकर उसे मुलायम बनाते हैं।

यह भी पढ़ें -   शोध में नवाचार को नई रफ्तार: तीन दिवसीय कार्यशाला में एआई और वैज्ञानिक दृष्टि पर मंथन

ओटमील 
ओटमील एक और ऐसी कुदरती वस्तु है जो त्वचा सूखने की समस्या से निजात दिला सकता है। नहाने के पानी में ओटमील मिलाकर या उसकी मौजूदगी वाला क्रीम इस्तेमाल करने से फायदा होता है। ओटमील में प्रज्वलनरोधी (एंटीइन्फ्लेमेटरी) और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जिनकी वजह से सूखी त्वचा के मामलों में फायदा होता है।

दूध
दूध को त्वचा पर लगाने की बजाय उसे पीना सूखी त्वचा की मुश्किलातों से राहत दे सकता है। आहार में दूध को शामिल करने का सूखी त्वचा को फायदा पहुंचता है। दूध में मौजूद फैट फॉस्फोलिपिड ने प्रयोग के दौरान चूहों की त्वचा में सुधार दिखाया था। इंसानों पर इसके पूरे फायदों को जानने के लिए अभी और रिसर्च की गुंजाइश भी इस अध्ययन में बताई गई थी।

शहद
शहद, त्वचा की कई तरह की बीमारियों में लाभदायक होता है। यह सूखी त्वचा को नम रखने और जलन से राहत में मदद देता है। उपरोक्त सभी गुण इस बात को जाहिर कर देते हैं कि घर पर सूखी त्वचा के इलाज के लिए शहद का इस्तेमाल एक सही विकल्प है। यह पूरी तरह से प्राकृतिक है और सीधे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440